शिवपुरी में स्कूल बस पलटी, ग्रामीणों ने बच्चों को खिड़कियों से निकाला

शिवपुरी: गुगवारा गांव के पास शांति शिक्षा निकेतन, जगतपुर की स्कूल बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलट गई। बस में करीब 20 से 25 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला। बस का दरवाजा मिट्टी में धंस गया था, इसलिए बच्चों को खिड़कियों से बाहर निकाला गया।

सूचना मिलने पर कोलारस पुलिस भी मौके पर पहुंची। बच्चों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया। ड्राइवर का कहना है कि हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि बस के टायर पूरी तरह खराब और चिकने थे, जिससे बस बेकाबू होकर पलटी।

Next Post

शिवपुरी नगर पालिका में 16 लाख के भ्रष्टाचार का मामला तूल पकड़ा

Wed Oct 1 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी नगर पालिका में 16 लाख के भ्रष्टाचार का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में सीएमओ और नगरपालिका अध्यक्ष को सहअभियुक्त बनाने की मांग को लेकर पार्षदों ने एसपी को ज्ञापन दिया। शिवपुरी नगर पालिका में जीरा, मुर्रम, कत्तल और सड़क निर्माण कार्यों में हुए करीब 16 […]

You May Like