मंडे को भी नहीं थमा ‘तेरे इश्क में’ का सैलाब, चौथे दिन भी शानदार कारोबार

‘तेरे इश्क में’ ने चौथे दिन (सोमवार) 7.16 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे फिल्म की कुल कमाई 59.16 करोड़ हो गई है। यह 2025 की 5वीं सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म बनी।

कृति सेनन और धनुष अभिनीत रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जिसका सीधा असर इसके कलेक्शन पर दिख रहा है। शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद, फिल्म ने अपने पहले मंडे टेस्ट (चौथे दिन) को भी मजबूती से पास किया है।

‘तेरे इश्क में’ ने पहले दिन 16 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 6.25% की बढ़त के साथ 17 करोड़ और तीसरे दिन 11.76% की ग्रोथ के साथ 19 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Next Post

मिल परिसर के पेड़ों को काटने का पर्यावरण प्रेमी कर रहे विरोध

Tue Dec 2 , 2025
इंदौर: शहर की बंद पड़ी मिल परिसरों को व्यावसायिक विक्रय के लिए सैकड़ों पेड़ों को काटने के सरकारी फैसले पर विरोध तेज हो गया है. साथ ही बड़े आंदोलन की तैयारी भी की जा रही है.पर्यावरण को नष्ट कर नुकसान पहुंचाने का मामला हुकुमचंद मिल क्षेत्र से सामने आया है, […]

You May Like