वित्त मंत्री सीतारमण आज से मेघालय के चार दिवसीय दौरे पर

शिलांग, 10 जुलाई (वार्ता) केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मेघालय की चार दिवसीय यात्रा पर आज शिलांग पहुँचीं।

राज्य की कृषि मंत्री डॉ. माज़ेल अम्पारीन लिंगदोह ने री किंजई रिसॉर्ट में उनका स्वागत किया। अपनी इस यात्रा के दौरान वह राज्य में विकास के लिये उठाए कदमों और कार्यक्रमों की समीक्षा कर लाभार्थियों से बातचीत करेंगी।

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा “मेघालय आर्थिक विकास, सतत पर्यटन, डिजिटल समावेशन और महिला सशक्तिकरण के अपने बेहतर प्रयासों के तहत कई परिवर्तनकारी बुनियादी ढाँचे और विकास परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए तैयार है।”

सुश्री सीतारमण शुक्रवार को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में पूर्वोत्तर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी और शिलांग में भारतीय कॉर्पोरेट मामलों के संस्थान (आईआईसीए) परिसर की आधारशिला रखेंगी। वित्त मंत्री उमसावली स्थित शिलांग टेक पार्क का भी दौरा करेंगी और लारिटी इंटरनेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स एंड कल्चर में किसानों और उद्यमियों से संबंधित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगी। वह पोलो मैदान स्थित जेएन स्टेडियम का भी निरीक्षण करेंगी।

शनिवार को वह शिलांग के होटल कोर्टयार्ड मैरियट में कारोबारियों से बातचीत करेंगी।

वित्त मंत्री पूर्वी खासी हिल्स जिले के लैटकिनसेव गांव में महिला स्वयं सहायता समूहों, लखपति दीदियों और किसान उत्पादक संगठनों के साथ वार्ता में हिस्सा भी लेंगी।

श्रीमती सीतारमण 96 चिन्हित ‘आकर्षक’ गाँवों में से एक सोहबर गाँव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।अपनी यात्रा के अंतिम दिन 13 जुलाई को वित्त मंत्री सोहरा स्थित राम कृष्ण आश्रम स्कूल जाएँगी।

Next Post

ममता बनर्जी ने बंगाली पर्यटकों से कश्मीर घूमने की अपील की

Thu Jul 10 , 2025
कोलकाता, 10 जुलाई (वार्ता) पहलगाम हमले के बाद पर्यटन में गिरावट का सामना कर रहे जम्मू-कश्मीर के प्रति एकजुटता का संदेश देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाली पर्यटकों से इस क्षेत्र की यात्रा करने का आग्रह किया। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी थे। […]

You May Like