मोटर पंप चोरों पर शिकंजा, बाइक चोर गिरोह का खुलासा, जुआरियों पर छापा

ओंकारेश्वर। खेतों से विद्युत मोटर पंप चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए खंडवा पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 48 आदतन अपराधियों की जांच की गई और उनके डोजियर तैयार किए गए। पुलिस ने चेतावनी दी है कि चोरी की घटनाओं पर सख्त नजर रखी जा रही है।

*बाइक चोर गिरोह का खुलासा -* पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 61 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस गिरोह का नेटवर्क मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक फैला हुआ था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

*जुआरियों पर छापा -* इससे पहले मांधाता थाना पुलिस ने क्षेत्र में जुआ खेलते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने नकदी और दो बाइक समेत करीब 1.63 लाख रुपये का सामान जब्त किया था।

Next Post

राफेल नडाल रियल मैड्रिड के निदेशक मंडल में शामिल

Sun Nov 22 , 2026
मैड्रिड, 22 नवंबर (वार्ता) टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल को शनिवार को रियल मैड्रिड के निदेशक मंडल में शामिल करने की मंजूरी मिल गई। वह क्लब के बोर्ड के 19वें सदस्य बन गए हैं। 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके नडाल को क्लब की आम सदस्य सभा में 99.5 […]

You May Like