ग्वालियर: विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने आज रविवार को ग्वालियर की सड़कों पर शौर्य भगवा वाहन रैली का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू समाज को एक सूत्र मे पिरोने के लिए समाज को संगठित कर जागरूकता फैलाना था।
रैली दोपहर में कोटेश्वर गार्डन से शुरू हुई एवं शहर के सेवा नगर पार्क पर समाप्त होगी। रैली के मुख्य अतिथि विश्व वर्धन भट्ट, क्षेत्र संयोजक बजरंग दल हैं। रैली में 400 वाहन भगवा ध्वज लेकर चल रहे हैं। रैली के मद्देनजर सड़क मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
