किराना स्टोर कुबरी में लगी भीषण आग, सामग्री जलकर राख

सीधी। जिले के सेमरिया थानांतर्गत पुलिस चौकी बम्हनी क्षेत्र के कुबरी–सेमरिया मार्ग स्थित मंजू किराना स्टोर में बीती रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये मूल्य की किराना सामग्री जलकर राख हो गई। दुकान संचालक भगवानदीन गुप्ता पिता केदार प्रसाद गुप्ता 44 वर्ष ने बताया कि आग की इस घटना में दुकान में रखा पूरा किराना सामान, फ्रीजर, कोल्डड्रिंक सहित अन्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार देर रात किसी समय दुकान में आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। आग इतनी भीषण थी कि दुकान का सभी सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। बताया गया कि सुबह लगभग 4:30 बजे टहलने निकले राहगीरों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं। इसके बाद उन्होंने तत्काल दुकान संचालक को फोन पर सूचना दी तथा डायल-112 पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में दुकानदार ने बम्हनी पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के व्यापारियों एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई। जली हुई दुकान का मंजर देखकर लोग स्तब्ध रह गए।

मौके पर सेमरिया व्यापारी संघ के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, युवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष रामजी गुप्ता, महासचिव विनोद गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती बहेलिया, समाजसेवी लालजी सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभी ने प्रशासन से पीड़ित व्यापारी को उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Post

इंदौर में अजब-गजब जुगाड़: सड़क के बीचों-बीच ही खोद दिया बोरवेल; लोग बोले- ये रोड है या बोरवेल साइट?

Thu Jul 2 , 2026
इंदौर। सड़क के बीचों-बीच क्या होता है? डिवाइडर… या फिर गड्ढा! लेकिन इंदौर में तो सड़क के बीचों-बीच बोरिंग ही कर दी गई। अब इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग पूछ रहे हैं… “ये रोड है या बोरवेल साइट?” दरअसल, मामला इंदौर के गिरधर नगर इलाके का […]

You May Like