दमोह: तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सागा निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. रविवार दोपहर करीब 2 बजे वह दौनी ग्राम के एक युवक के साथ मोटरसाइकिल से गया था। सोमवार सुबह उसका शव बरामद हुआ.मृतक की मां आनंद रानी का कहना है कि अजमेर को दौनी का युवक अपने साथ ले गया था। उन्हें आशंका है कि उनके बेटे के साथ कोई घटना हुई है.
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है.हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा.वहीं नगर में चर्चा है कि पुलिस को हर मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए। पिछले 4 वर्षों में तेंदूखेड़ा थाने में सबसे ज्यादा दुर्घटना के मामले दर्ज हुए हैं, जो जांच का विषय बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
