41 लाख रुपए का गबन कर फरार हुई कैशियर दिल्ली से गिरफ्तार, गबन की राशि से सास-ससुर को कराया हवाई सफर

खरगोन। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की ठीबगांव शाखा से 41 लाख 58 हजार 95 रुपये का गबन कर फरार हुई महिला केशियर ऋतु गोयल को खरगोन पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गबन की राशि से न केवल कॅशियर गोयल ने बल्कि परिजनों को भी मौज कराई। आरोपी महिला का कहना है कि ऑनलाईन गेम में बड़ी रकम हारने से यह कदम उठाया था। पुलिस गिरफ्त में आई कैशियर से पुलिस महज डेढ़ लाख रुपए जब्त कर पाई है।

सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए जैतापुर थाना पुलिस ने बताया कि थाना जैतापुर में 29 मई 2025 को बैंक प्रबंधक राजेश गुप्ता की शिकायत पर केशियर ऋतु गोयल, सहायक बैंक प्रबंधक त्रयबंक वाणी और शाखा प्रबंधक राजेश राठौर के विरुद्ध गबन का प्रकरण दर्ज कराया गया था।

जांच के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि ऋतु गोयल अपने सास-ससुर, पति और बच्चे के साथ हवाई जहाज से दिल्ली गई है। पुलिस की दबिश के ठीक पहले ऋतु गोयल दिल्ली से इंदौर की ओर भागी, लेकिन अंतत: खरगोन में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ऋतु गोयल के कब्जे से 1 लाख 49 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और बैंक का पहचान पत्र जब्त किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में जिस पर आरोप लगे ने गबन की राशि ऑनलाइन गेम में हारने की बात कही है। पुलिस ने विस्तृत पूछताछ के लिए ऋतु गोयल का रिमांड लिया है।

परिवार को भी किया गुमराह

पुलिस ने बताया कि फरार कैशियर गोयल ने अपने परिजनों को भी गुमराह किया था। राशि का गबन करने के बाद अपने ससुराल मुंबई भाग गई थी। मुंबई में परिजनों को बताया की बैंक से छुट्टी लेकर आई हुं। परिवार के सभी लोगों का मोबाईल नंबर बंद करवा दिए। उन्हें कहा कि बैंक वाले परेशान करेंगे, छुट्टी नही मनाने देंगे। इसके बाद पति यतिन गोस्वामी सहित पति, बच्चे और सास-ससुर को हवाई यात्रा कराते हुए दिल्ली पहुंच गई थी।

पुलिस ने चार दिनों तक रखी निगरानी

पुलिस ने दिल्ली में पहचान छुपाकर किराना दुकान पर काम करने और गैस सिलेंडर डिलीवर करने जैसे तरीके अपनाकर उसकी तलाश की। दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में पुलिस टीम ने चार दिनों तक कड़ी मशक्कत की। थाना प्रभारी सुदर्शन कुमार ने पार्क में बच्चों के साथ क्रिकेट और फुटबॉल खेलकर जानकारी जुटाई। हालांकि कैशियर गोयल ने पुलिस के लगातार की जा रही सर्चिंग, छापामार कार्रवाई के बाद दिल्ली से इंदौर का रुख किया और खुद सरेंडर कर दिया। पूछताछ में ऋतु गोयल ने पुलिस को गबन की राशि को ऑनलाइन गेम में हारना बताया है।

Next Post

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होना लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय- ठा. जयसिंह 

Mon Jun 15 , 2026
खरगोन। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कड़ा विरोध दर्ज किया है। इस निर्णय के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय पर […]

You May Like