सकल ब्राह्मण महासमिति ने संकष्टी चतुर्थी मनाई

ग्वालियर: सकल ब्राह्मण महासमिति ने संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय ऊंट पुल जिंसी नाला लश्कर पर श्री गणेश पूजन भजनों के साथ किया।कार्यक्रम में संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज, प्रकाश नारायण शर्मा महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज, महिला मुख्य परामर्शदाता श्रीमती अनीता रिछारिया, महिला संयुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुधा दीक्षित ,संयुक्त अध्यक्ष नरेश कटारे, भार्गव समाज के पूर्व अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा ने भगवान श्री गणेश जी एवं परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तीसरा निशुल्क सकल ब्राह्मण विवाहोत्सव के आमंत्रण पत्र का पूजन 2 फरवरी रविवार को दोपहर 3 बजे किया जाएगा जिससे 29 अप्रैल को होने वाले विवाह की तैयारी को लेकर दायित्व देने वालों को मनोनीत किया जाएगा। साथ ही 30 अप्रैल को भगवान परशुराम जी की पालकी यात्रा निकालने की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।
अध्यक्षीय आसन् से प्रकाश नारायण शर्मा ने कहा कि निशुल्क सकल ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए समिति द्वारा पंजीयन किए जा रहे हैं वही ब्राह्मणों को जोड़ने के लिए आजीवन सदस्यता 3 फरवरी बसंत पंचमी तक जारी रहेगी। कार्यक्रम का संचालन आशा त्रिपाठी ने तथा आभार श्रीमती रचना गौड़ ने माना।

Next Post

20 साल की युवती से रेप, 41 वर्षीय पड़ोसी गिरफ्तार

Sat Jan 18 , 2025
दतिया: इंदरगढ़ क्षेत्र में 20 साल की युवती से रेप कर वीडियो बना लिया गया। 41 वर्षीय पड़ोसी ने कई दिनों तक उसे प्रताड़ित किया। पुलिस ने आरोपी को ग्वालियर रोड से दबोचा है। युवती दुकान में चिप्स खरीदने गई थी, इसी दौरान आरोपी ने घर में बुलाकर उसके साथ […]

You May Like

मनोरंजन