मुरैना: मुरैना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसके अंतर्गत वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहली शृंखला में विजयादशमी के अवसर पर पथ संचलन का आयोजन किया जा रहा है। मुरैना नगर का विराट पथ संचलन 5 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 3 बजे से निकलेगा। इसके लिए रविवार को टाउन हॉल मुरैना में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण कर अभ्यास संचलन किया गया।
अभ्यास के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकजुटता के साथ पंक्तिबद्ध होकर भाग लिया। इस अवसर पर नगर कार्यकर्ताओं ने बताया कि विजयादशमी संचलन केवल अनुशासन का प्रतीक ही नहीं बल्कि समाज में संगठन की शक्ति का भी संदेश देता है। आयोजन की तैयारी को लेकर बृहद पंजीयन एवं गणवेश विक्रय का महाअभियान भी शुरू किया गया। स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। पथ संचलन की तैयारी में स्वयंसेवक जुटे हैं।
