कड़ी सुरक्षा में बोर्ड परीक्षा प्रश्नपत्रों का वितरण,नंबर वन स्कूल से 10वीं-12वीं के पेपर रवाना

छतरपुर। शहर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 (नंबर वन स्कूल) से शुक्रवार को हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों का वितरण किया गया। दोपहर करीब 1:30 बजे जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रश्नपत्र संबंधित परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना किए गए।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्य और संबंधित शिक्षक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि प्रश्नपत्रों के परिवहन और सुरक्षित रखरखाव में बोर्ड की सभी सुरक्षा गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए।

प्रश्नपत्रों को सीलबंद पैकेटों में सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्रों तक भेजा गया, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकल-मुक्त कराने के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Next Post

गंदा पानी आने के विवाद में हुई मारपीट

Fri Feb 6 , 2026
इंदौर। बाणगंगा क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच ड्रेनेज पानी को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. अवतंकि नगर में रहने वाले 48 वर्षीय पीड़िता सरला चौहान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बिन्नू चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया है. थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि घटना […]

You May Like