जबलपुर: विकास के मुद्दे को लेकर राजनीतिक गलियारों में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। अब लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के किसी भी नेता को महाकौशल या जबलपुर के विकास की बात करने का अधिकार नहीं है क्योंकि जबलपुर सहित पुरे महाकौशल की उपेक्षा कभी हुई है तो वह कांग्रेस की सरकार के समय ही हुई है और जबलपुर सहित सम्पूर्ण महाकौशल को विकास की जो सौगाते मिली है, जो उपलब्धियां मिली है वह भाजपा के शासन में ही मिली है, यह बात लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए मानस भवन जबलपुर में कही।
आगे उन्होंने कहा कि जबलपुर में हुए विकास के उदाहरण तो प्रदेश और देश के दिए जाते है, जो भाजपा की सरकार में ही हुए है, और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में एक के बाद एक सौगाते जबलपुर को मिल रही है, जबलपुर में हुए विकास कार्यों को सब जानते है राजनीति अपनी जगह है लेकिन राजनीति की आड़ में विकास कार्यों की उपेक्षा हुई है इस तरह की चर्चा करना उचित नहीं है क्योंकि बात निकलेगी तो दूर तक जाएगी, हिसाब सभी से लिया जायेगा कि किसने जबलपुर के विकास के लिए क्या किया है।
