युवक पर धड़धड़ाते हुए गुजर गई ट्रेन, मौत

जबलपुर: खितौला थाना अंतर्गत सिहोरा-गोसलपुर रेल खण्ड के बीच एक युवक पर ट्रेन धड़धड़ाते हुए गुजर गई जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक ने आत्महत्या की है या वे किसी हादसे का शिकार हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल सका। पुलिस मर्ग कामय कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि रेल्वे स्टेशन सिहोरा से सफाई कर्र्मी अजय कुमार डुमार 30 वर्ष निवासी लखराम मोहल्ला ने सूचना दी कि सिहोरा एवं गोसलपुर रेेल खण्ड के बीच एक अज्ञात व्यक्ति  40 वर्ष का ट्रेन से टकराने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम उसकी शिनाख्तगी के प्रयास शुरू कर दिए है।

Next Post

पुराने बस स्टैंड में ट्रैफिक व्यवस्था फेल

Thu Jan 23 , 2025
क्रॉसिंग के कारण बनती है दुर्घटना की संभावना  जबलपुर: शहर के पुराने बस स्टैंड तीन पत्ती के पास ट्रैफिक रूट पूरी तरह से चौपट है । यहां बीच में बने क्रॉसिंग के कारण आवागमन करने वालों के साथ दुर्घटना होने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। दरअसल पेट्रोल पंप […]

You May Like