डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई का वाराणसी में पदार्पण

वाराणसी, 15 जून (वार्ता) डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया यानी डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऐतिहासिक शहर वाराणसी में अपना पदार्पण करने जा रहा है। नेक्सजेन सीजन का छठा इवेंट 16 से 18 जून, 2026 तक बीएलडब्ल्यू ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में खेला जाएगा।

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई का वाराणसी में यह पहला टूर्नामेंट होगा, जिसमें 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। यह इवेंट तीन राउंड यानी 54 होल्स में खेला जाएगा। दो राउंड यानी 36 होल्स के बाद कट लागू किया जाएगा। शीर्ष 36 खिलाड़ी और टाई में रहने वाले खिलाड़ी तीसरे और अंतिम राउंड में प्रवेश करेंगे।

टूर्नामेंट में कुल 72 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में सुनीत चौरसिया (2026 डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन ऑर्डर ऑफ़ मेरिट लीडर), राजेश कुमार गौतम, बिपिन मुखिया, अभिषेक कुमार, आदित्य राज सिंह चहल और विनय कुमार यादव के साथ-साथ 15 साल के अर्जुनवीर शिशिर शामिल हैं। वाराणसी के दो खिलाड़ी इमाम-उल-हक और हेमंत यादव भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

इस वर्ष के नेक्सजेन ऑर्डर ऑफ मेरिट के विजेता को 2026 सीजन के लिए मुख्य टूर यानी डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई में खेलने की छूट मिलेगी।

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ अमनदीप जोहल ने कहा,“डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन इवेंट को पहली बार वाराणसी लाना हमारे लिए गर्व का क्षण है। वाराणसी हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संसदीय क्षेत्र भी है। यह इवेंट पेशेवर गोल्फ को पारंपरिक केंद्रों से आगे ले जाकर भारत के दिल तक पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वाराणसी की समृद्ध विरासत और यहां का उत्साही गोल्फ

समुदाय इसे एक आदर्श मेजबान बनाता है। हम युवा पेशेवर खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा करने और आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मंच प्रदान करने के लिए उत्सुक हैं। यह टूर्नामेंट वाराणसी में पेशेवर गोल्फ को और बढ़ावा देने तथा शहर के अधिक युवाओं को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करने का भी प्रयास करेगा।”

 

 

 

Next Post

सोमवती अमावस्या पर उज्जैन में उमड़ा जनसैलाब: 5 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सिंहस्थ की रिहर्सल साबित हुआ आयोजन

Mon Jun 15 , 2026
उज्जैन, अधिक मास की अंतिम सोमवती अमावस्या पर उज्जैन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। एक ही दिन में करीब 5 लाख श्रद्धालुओं, पर्यटकों और धर्मप्रेमियों के आगमन से शहर सिंहस्थ के रंग में रंगा नजर आया। रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट और सोमकुंड सहित सभी घाटों पर सुबह से देर […]

You May Like