
जबलपुर। वृंदावन में सिवनी जिले के परसवाड़ा निवासी दीपक पटेल लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर लोधी समाज एवं संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आक्रोश जताया है। मोर्चा ने घटना की निष्पक्ष जांच और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि दीपक पटेल पिछले दो वर्षों से वृंदावन स्थित आश्रम में साधु के रूप में रहकर साधना कर रहे थे और उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है।
मोर्चा ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान और कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय व सुरक्षा देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में संजय पटेल, कौशल सिंह लोधी, एसएस राजपूत सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
