पुराने बस स्टैंड में ट्रैफिक व्यवस्था फेल

क्रॉसिंग के कारण बनती है दुर्घटना की संभावना

 जबलपुर: शहर के पुराने बस स्टैंड तीन पत्ती के पास ट्रैफिक रूट पूरी तरह से चौपट है । यहां बीच में बने क्रॉसिंग के कारण आवागमन करने वालों के साथ दुर्घटना होने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। दरअसल पेट्रोल पंप के सामने भंवर लाल की तरफ जाने वाले मार्ग में ही बीच सडक़ पर डायवर्सन पॉइंट बना दिया गया है जिसके कारण लोग चौराहे तक वहां ना ले जाने के चक्कर में क्रॉसिंग से ही आते जाते हैं। जिसके कारण कभी-कभी यहां पर जाम की स्थिति भी निर्मित हो जाती है।
ऑटो रिक्शा चालक और मेट्रो बसें भी रुकावट
पुराने बस स्टैंड होने के कारण शहर की विभिन्न जगहों पर जाने के लिए अधिकतर आज भी यहीं से ही ऑटो एवं बसें उपलब्ध  होते हैं । जिसके कारण यहां पर मेट्रो स्टॉप और ऑटो स्टॉफ के अलावा भी सडक़ों पर यह वहां खड़े रहते हैं, जिसके कारण भी यहां यातायात व्यवस्था चौपट हो रही है और पुलिस द्वारा बनाया गया ट्रैफिक प्लान भी फेल हो रहा है।

Next Post

प्रिकांको कालोनी में बदमाशों का आतंक, कारों में तोड़फोड़

Thu Jan 23 , 2025
सीसीटीवी फुटेज के बाद भी पुलिस कार्रवाई धीमी इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के प्रिकांको कालोनी में बदमाशों ने रात के अंधेरे में घरों के बाहर खड़ी कारों को निशाना बनाया और पथराव कर कई कारों के कांच तोड़ दिए. सुबह एक पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना के सीसीटीवी […]

You May Like