राजस्थान के कोटा में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए सीएम डॉ यादव

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को राजस्थान के कोटा जिले के ग्राम रींछी में आयोजित 38वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में पहुंचने पर सम्मेलन के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से चुनरी ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को सामाजिक समरसता और सादगीपूर्ण परंपराओं को बढ़ावा देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सहयोग और एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं।

Next Post

अंधी लूट का पर्दाफाश: 1.22 लाख की नकदी और बाइक के साथ तीन बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

Sun Apr 26 , 2026
सिवनी। सिवनी जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र में हुई अंधी लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार मेहता के अनुसार फरियादी […]

You May Like