
दमोह। आगामी मुहर्रम और अन्य पर्वों को देखते हुए शुक्रवार देर शाम पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला गया.इस दौरान पुलिस अधिकारियों, समस्त थाना-चौकी प्रभारियों सहित वज्र वाहन व पुलिस बल मौजूद रहा.फ्लैग मार्च शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश देते हुए कोतवाली से शुरू होकर चौक टॉकीज तिराहा, बकौली चौक, घंटाघर, बस स्टैंड, बैंक चौराहा होते हुए पुनः कोतवाली में समाप्त हुआ.पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए समय-समय पर फ्लैग मार्च निकाला जाएगा, जिससे अपराधियों में खौफ का माहौल बना रहे और आमजन में सुरक्षा का भाव रहे.इस दौरान एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया, एसडीओपी दमोह प्रिया सिंधी, एसडीओपी तेंदूखेड़ा अर्चना अहीर, एसडीओपी हटा सौरभ त्रिपाठी, सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार, प्रभारी आरआई अभिनव साहू सहित जिले के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और पुलिस बल मौजूद रहा.
