भोपाल में गणपति विसर्जन की धूम! घाटों पर सुरक्षा से ट्रैफिक तक खास इंतजाम

आज गणेश विसर्जन का दिन है ऐसे में भोपाल में गणपति विसर्जन को लेकर सभी घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चाहे वह प्रेमपुरा घाट हो… शाहपुरा घाट… 5नं या फिर खटलापुरा घाट। बड़ी प्रतिमाओं के लिए क्रेन, छोटी प्रतिमाओं के लिए अलग विसर्जन कुंड और घाटों पर सुरक्षा और विसर्जन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं। वहीं, गणपति बप्पा के जयकारों के बीच श्रृद्धालु गणेश जी को वादाई दे रहे हैं।

भोपाल में गणपति विसर्जन को लेकर प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर बैरिकेटिंग की गई है। वहीं तालाब के संवेदनशील हिस्से पर लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है।

इतना ही नहीं विसर्जन के दौरान घाटों पर सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वॉलेन्टियर्स और घाट कर्मचारियों को ग्लव्स और बोरियां दी गईं ताकि गंदगी न हो और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जा सकें।

Next Post

गत चैंपियन सात्विक-चिराग पहले ही राउंड में बाहर

Fri Sep 25 , 2026
आइची नागोया, 25 सितम्बर (वार्ता) डिफेंडिंग चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को बैडमिंटन में पुरुषों के डबल्स मुकाबले में थाईलैंड के पक्कापोन टीरारातसाकुल और पीराचाई सुकफुन से हारकर पहले ही राउंड में बाहर होना पड़ा। पिछले एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय जोड़ी ने पहला गेम तो […]

You May Like