आसाराम-रत्नागिरी सड़क चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई का विरोध, एनजीटी की रोक के बीच पर्यावरण प्रेमियों का प्रदर्शन

भोपाल। आसाराम तिराहे से रत्नागिरी तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में हरे पेड़ों की कटाई का विरोध करने के लिए गुरुवार को प्राकृतिक प्रेमी जुटेंगे. मामले में एनजीटी ने भी रोक लगाई है.

पर्यावरण प्रेमी सुयश कुलश्रेष्ठ ने शहर में पेड़ों की कटाई को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक वृक्ष मां के नाम लगाने का आगाज किया है. हमने सैकड़ो वृक्ष लगाएं और आज उन्हीं वृक्षों को जो की मां के समान है, उनको काटा जा रहा है. उन्होंने कहा कि इलाके में 10 लेन रोड किसी को नहीं चाहिए ,वर्तमान में चार लेन रोड है उसको अधिक से अधिक छह लेन करना उचित है. वहां पर जितना ट्रैफिक है उसके हिसाब से इतनी लेन की रोड की आवश्यकता नहीं है. इसके अलावा नेशनल हाईवे अथॉरिटी को शहर के अंदर रोड बनाने का अधिकार नहीं है, उनको शहर के बाहर की रोड पर बनाना चाहिए. सुयश ने कहा कि यह हमारी जनता के द्वारा भरे गए टैक्सों के पैसों की बर्बादी है और हम लोगों के प्रति धोखा है. पेड़ों को बचाने के लिए गुरूवार को दोपहर 2 बजे अयोध्या बाईपास पर पर्यावरण प्रेमी जमा होंगे.

अयोध्या बायपास प्रोजेक्ट पर एनजीटी ने अगली सुनवाई तक कटाई पर रोक लगा दी है. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल सेंट्रल ज़ोन बेंच ने आसाराम तिराहा से रत्नागिरी तिराहा के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में पेड़ों की कटाई को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. इस मामले की सुनवाई जस्टिस पुष्पा सत्यनारायणा और एक्सपर्ट मेंबर सुधीर कुमार चतुर्वेदी की पीठ ने की.

जानकारी के अनुसार यह परियोजना लगभग 16 किलोमीटर लंबी 10-लेन सड़क से संबंधित है, जिसमें करीब 8,000 से 12,000 पेड़ों को काटे जाने का अनुमान है. याचिकाकर्ता नितिन सक्सेना ने आरोप लगाया गया कि यह प्रोजेक्ट ‘मध्य प्रदेश वृक्षों का परिरक्षण (नगरीय क्षेत्र) अधिनियम, 2001’ के नियमों और ट्रिब्यूनल के पिछले निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है.

Next Post

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed Dec 24 , 2025
भोपाल।बैरसिया थाना इलाके में एक शादीशुदा महिला ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के पास से सुसाइड़ नोट भी बरामद नहीं हुआ. पुलिस जांच करते हुए आत्महत्या का कारण पता कर रही है. मिली जानकारी के मृतका नेहा राजपूत (30) दाल मिल के पास […]

You May Like