महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

भोपाल।बैरसिया थाना इलाके में एक शादीशुदा महिला ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के पास से सुसाइड़ नोट भी बरामद नहीं हुआ. पुलिस जांच करते हुए आत्महत्या का कारण पता कर रही है.

मिली जानकारी के मृतका नेहा राजपूत (30) दाल मिल के पास कॉलोनी में अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी. मृतका के पति योगेंद्र सिंह राजपूत छोटी सी दुकान चलाते हैं. मंगलवार को देर रात नेहा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के मासूम बेटे ने मां को जब फंदे पर लटका देखा, तो रोने लगा. बच्चे की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने मृतका को फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शव का पीएम कराते हुए पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है. मृतका के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ करते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Next Post

कपकपाती ठंड शुरू: खुले में सो रहे लोग, लेकिन रैन बसेरा खाली

Wed Dec 24 , 2025
रतलाम। कपकाती ठंड का असर शुरू हो गया। रात में कड़ाके की ठंड के बावजूद कुछ लोग बाहर खुले में सोने को मजबूर हैं। शासन द्वारा बनाए गए रैन बसेरे या तो खाली पड़े है या ताला गया हुआ हैं। ऐसे में बाहर से आए नागरिकों को खुले में सोने […]

You May Like