भानपुरा कॉलेज में छात्र नेताओं की शर्मनाक हरकत, तीन गिरफ्तार, एक फरार

भानपुरा। शासकीय महाविद्यालय भानपुरा में चल रहे युवा उत्सव के दौरान कपड़े बदल रही छात्राओं के फोटो और वीडियो बनाते पकड़े गए चार छात्रों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

जानकारी के अनुसार एबीवीपी नगर मंत्री उमेश जोशी, सह महाविद्यालय प्रमुख अजय गौड़, कार्यकर्ता हिमांशु बैरागी और सरदार बंजारा (फरार) पर आरोप है कि उन्होंने छात्राओं के उजालदानी से मोबाइल से फोटो-वीडियो बनाए। छात्राओं की शिकायत पर प्रभारी प्राचार्य प्रीति पंचोली ने सीसीटीवी फुटेज चेक करवाए, जिसमें संदिग्ध हरकतें स्पष्ट दिखाई दीं।

प्राचार्य ने तत्काल पुलिस को लिखित शिकायत दी और पुलिस आने तक कॉलेज गेट पर ताला लगवा दिया। थाना प्रभारी रमेश दागी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उपजेल गरोठ भेज दिया गया।

इस घटना पर नेशनल स्टूडेंट ह्यूमन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

खड़ावदा के अर्पित काला ने पहले ही प्रयास में आरएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की

Thu Oct 16 , 2025
मन्दसौर। सैकड़ों रुपये के अनएकेडमिक पैकेज को ठुकराकर ग्राम खड़ावदा जिला मंदसौर के मूल निवासी वर्तमान में रामगंजमंडी के अर्पित काला (पोरवाल) ने पहले ही प्रयास में राजस्थान एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस (आरएएस) की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण की। आरएएस 2023 भर्ती का अंतिम परिणाम बुधवार देर रात जारी हुआ, जिसमें रामगंजमंडी के […]

You May Like