
मन्दसौर। सैकड़ों रुपये के अनएकेडमिक पैकेज को ठुकराकर ग्राम खड़ावदा जिला मंदसौर के मूल निवासी वर्तमान में रामगंजमंडी के अर्पित काला (पोरवाल) ने पहले ही प्रयास में राजस्थान एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस (आरएएस) की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण की।
आरएएस 2023 भर्ती का अंतिम परिणाम बुधवार देर रात जारी हुआ, जिसमें रामगंजमंडी के अर्पित पोरवाल, पुत्र दिनेश काला ( पोरवाल) ने अपनी सफलता दर्ज कराई। अर्पित का आरएएस 2025 का मुख्य परीक्षा परिणाम भी हाल ही में सफल रहा है।
अर्पित के पिता दिनेश काला (पोरवाल) का रामगंजमंडी में एक सामान्य हार्डवेयर की दुकान है। पिता के संघर्ष और उनके पूर्व में एमपीपीएससी परीक्षा में किए गए प्रयासों से प्रेरित होकर अर्पित ने भी प्रशासनिक सेवा में जाने का संकल्प लिया।
अर्पित, मुकेश काला भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंदसौर एवं रामगंज मंडी कोटा स्टोन एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र काला के छोटे भाई हैं।
लगातार 4-5 वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ, अर्पित ने अपने पहले ही प्रयास में यह बड़ी सफलता हासिल की। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे पोरवाल समाज एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनी है।
