बाल भिक्षावृत्ति के विरूद्ध सीधी जिले में चलेगा बीस दिवसीय अभियान

सीधी:जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा संचालनालय महिला एवं बाल विकास के पत्र के पालन में सामाजिक न्याय, नगरीय प्रशासन, पंचायती राज, श्रमविभाग, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास व पुलिस विभाग के सहयोग से जिले में एक जुलाई से बीस जुलाई तक संभावित बाल भिक्षावृत्ति क्षेत्रों का चिन्हांकन कर जागरूकता अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया गया है।

श्री सोमवंशी ने कहा कि सभी विभाग संवेदनशीलता से बाल अधिकारों के संरक्षण से संबंधित विषयों पर कार्यवाही करें एवं बच्चों के हित में शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ शत- प्रतिशत एवं त्वरित रूप से जरूरतमंद बच्चे को दिया जाये। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय छात्रावास के कर्मचारियों, विद्यालय वाहनों में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस चरित्र सत्यापन कराया जाये एवं उक्त कर्मचारियों से लिखित में अंडरटेकिंग लिया जाये कि उनके विरूद्ध बच्चों एवं महिलाओं के उत्पीड़न के संबंध में कोई भी अपराध पंजीबद्ध नहीं है। पॉक्सों एक्ट एवं बाल अधिकार संरक्षण से संबंधित जिलास्तरीय एवं विकासखंड स्तर पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाये।

Next Post

अवैध शराब से भरे वाहन ने मारी टक्कर

Tue Jul 1 , 2025
जबलपुर:जिले के बघराजी अटल चौक से स्टैंड की ओर जा रहे सुरेश कनौजिया को सोमवार को एक सफेद बोलैरो वाहन ने लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ दूरी पर वाहन को रोक लिया। वाहन क्रमांक एम […]

You May Like