
सिवनी। कुरई तहसील में सुबह से ही माहौल अचानक गर्म हो उठा, जब प्रशासन ने तीन नामी रिसोर्ट्स वनराज रिसोर्ट (कोहका), रिजेंटा रिसोर्ट (टुरिया) और पेच इंटरनेशनल रिसोर्ट (टुरिया) पर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की ऐतिहासिक कार्रवाई शुरू कर दी। जहां पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखते हुए ग्रामीण नजर आए। पूर्व में दिए गए कब्ज़ा हटाने के आदेशों का पालन न होने पर प्रशासन सख्त मोड में आ गया और आज प्रातः 10 बजे से बुलडोज़र कार्रवाई शुरू कर दी। और घटना स्थल पर उपस्थित लोगों के अनुसार, कार्रवाई शुरू होते ही रिसोर्ट परिसर में तोड़–फोड़ की आवाजें गूंज उठीं, और पुलिस-प्रशासन का संयुक्त दस्ता तेजी से सक्रिय हो गया।
कैसे शुरू हुई बड़ी कार्रवाई ग्राउंड से पूरी कहानी
वनराज रिसोर्ट: 3.56 हेक्टेयर पर सबसे बड़ा ऑपरेशन
ग्राम कोहका की शासकीय भूमि
खसरा क्रमांक 441, 442, 446, 448 और 449—कुल 3.56 हेक्टेयर पर वर्षों से कथित अतिक्रमण को लेकर चल रहे प्रकरण में प्रशासन ने आज पहला धावा बोला। बुलडोज़र ने रिसोर्ट परिसर के बाहरी निर्माण, कॉटेज के कुछ हिस्से और बाउंड्री वॉल पर सबसे पहले प्रहार किया। और मौके पर मौजूद अफसरों के अनुसार, जंगल क्षेत्र की भूमि पर हुए निर्माणों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है।
रिजेंटा रिसोर्ट, टुरिया: नाप-तौल के बाद कार्रवाई तेज
रिजेंटा रिसोर्ट में प्रशासनिक अमले ने सुबह से ही नाप-जोख का काम पूरा किया, जिसके बाद 0.18 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर किए गए निर्माणों को गिराने बुलडोज़र को आगे बढ़ाया गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बाहरी स्ट्रक्चर, पाथवे और बढ़ाए गए हिस्सों को मशीनों द्वारा हटा दिया गया है।
पेच इंटरनेशनल रिसोर्ट, टुरिया: छोटे क्षेत्र में भी नहीं छोड़ी ढिलाई
यहां 0.03 हेक्टेयर जमीन पर किए गए निर्माण को प्रशासन ने छोटी मात्रा बताकर नहीं छोड़ा।
अधिकारियों की सख्त कार्यवाही जिले में चर्चा का विषय बना
शासकीय भूमि का चाहे एक इंच कब्ज़ा हो या एक एकड़—कार्रवाई समान होगी।”बुलडोज़र ने परिसर में बने छोटे स्ट्रक्चर और गेट क्षेत्र पर कार्रवाई शुरू की।कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था युद्धस्तर पर प्रशासन ने इस कार्रवाई को लेकर किसी भी स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी की थी।
