भाजपा नगर मंडल मुलताई की कार्यकारिणी घोषित

मुलताई:भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू द्वारा नगर मंडल मुलताई की कार्यकारिणी घोषित की है। घोषित कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री एवं एक कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई है। मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने बताया नगर मंडल मुलताई की कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष बनाए गए है। जिसमे हरी पठाडे, मुकेश वागद्रे, राजेन्द्रसिंह चौहान, अभिषेक खंडेलवाल, नंदकिशोर वानखेडे, स्वाती भार्गव के नामों की घोषणा की गई हैं ।

जबकि दो महामंत्री बनाए गए जिसमे राघवेंद्र रघुवंशी और निलेश चावरिया के नामों की घोषणा की गई हैं। छह मंत्री पद के लिए प्रीतम सिंह सिसोदिया, देवेश डांगे, ज्योति साहू, सुनील सरोदे, रोशनी राजपुत, जया जैन को बनाया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष उपेन्द्र पाठक को बनाया गया है।

Next Post

गांजे की बिक्री करने जा रहा आरोपी धराया

Tue Apr 1 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सीधी: गांजा की बिक्री करने जा रहे आरोपी को सेमरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर कब्जे से 3 किलो गांजा लगभग 2 लाख रूपए जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम बेल्दह में ग्राम […]

You May Like

मनोरंजन