सीधी: गांजा की बिक्री करने जा रहे आरोपी को सेमरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर कब्जे से 3 किलो गांजा लगभग 2 लाख रूपए जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम बेल्दह में ग्राम हनुमानगढ़ का तिलकराज सिंह गोड़ मोटरसाइकिल में एक झोला में मादक पदार्थ गाजा बिक्री करने हेतु रखा है एवं दुधमनिया में पहाड़ी के पास रोड के किनारे ग्राहक के इंतजार में खड़ा है।
मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देशानुसार चौकी प्रभारी सेमरिया स्वयं के नेतृत्व मे टीम का गठन कर रवाना हुए जो मुखबिर के बताये स्थान ग्राम दुधमनिया पहाड़ी के पास उन्हें एक व्यक्ति रोड के किनारे काले रंग की मोटर साइकिल में एक सफेद रंग का झोला टागे मिला जिससे उसका नाम पता पूछा गया जो अपना नाम तिलकराज सिंह गोड़ पिता जयपाल सिंह गोंड़ उम्र 30 वर्ष निवासी हनुमानगढ़ हास्टल के पास चौकी सेमरिया थाना चुरहट जिला सीधी का होना बताया।
उसके पश्चात मुखबिर के बताये अनुसार संदेही के मोटर साइकिल के बाएं तरफ हैण्डल में टगे झोला की तलाशी ली गई जिसमें 03 नग अवैध मादक पदार्थ गांजा के पैकेट मिला एवं संदेही तिलकराज सिंह की जामा तलाशी ली गई तो लोवर के दाहिने जेब में 01 नग ग्रेफाइट ब्लैक कलर का ओप्पो कंपनी का मोबाइल मिला। संदेही तिलकराज सिंह गोह से बरामद गांजा के पैकेट को वजन करने पर 03 किलो 65 ग्राम कीमती करीबन 36500 रुपये का होना पाया गया।
उसके पश्चात बरामद शुदा अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 03 किलो 65 ग्राम कीमती 36500 रुपये एवं 01 नग ओप्पो कंपनी का पुराना इस्तेमाली मोबाइल जिसकी कीमती 10000 रुपये तथा काले रंग की मोटर साइकिल पल्सर कीमती 130000 रुपये कुल कीमती 1 लाख 96 हजार 500 रुपए कीमती मशरुका को जप्त कर आरोपी तिलकराज सिंह गोड पिता जयपाल सिंह गोड़ उम्र 30 वर्ष निवासी हनुमानगढ़ हास्टल के पास चौकी सेमरिया थाना चुरहट जिला सीधी का उक्त कृत्य धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दण्डनीय पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।
