चाइनीज मांझे में फंस गया था कौआ, वन्य प्राणी विशेषज्ञ ने छुड़ाया

जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत पुराने पोस्ट आफिस के पीछे स्थित बिल्थरिया कुंआ निवासी रीतेश शुक्ला ने सर्प एवं वन्य प्राणी विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी कि एक कौआ का दाहिना पैर मांझे से उलझ गया और कौआ कांव-कांव करने लगा। सूचना पर पहुंचे सर्प एवं वन्य प्राणी विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने कौए को अपनी अभिरक्षा में लेकर धीरे धीरे कैंची से मांझे को काटकर कौआ का दाहिना पंजा मुक्त करा कर वनविभाग रैस्क्यू स्क्वाड प्रभारी जबलपुर गुलाब सिंह परिहार को सूचना दी.

जिन्होंने कौआ को स्वस्थ्य पाकर जंगल में छोड़ दिया। दुबे के अनुसार उक्त मांझे का गुच्छा संभवतः किसी पक्षी का घोंसला था जिसमें पक्षी नहीं थे और कौआ शिकार की लालच में आकर घोंसले के मांझे में फंसकर उलझ गया था। फिलहाल कौए को स्वस्थ्य हालत में तिलवारा के समीप जंगल में उड़ा दिया है।

Next Post

सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Thu Apr 17 , 2025
सिंगरौली: ननि आयुक्त डीके शर्मा ने सभी विभाग प्रमुखों के साथ निगम सभागार में बैठक आयोजित कर सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों, अधूरे प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य, नल जल योजना सहित नगरीय क्षेत्र के साफ -सफाई व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की।निगमायुक्त ने सीएम हेल्पलाइन की एक-एक लंबित […]

You May Like