पंचायत सचिव के निलंबन का आदेश निरस्त

जबलपुर। हाईकोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने रीवा जिले की ग्राम पंचायत करहिया के ग्राम सचिव को जिला पंचायत सीईओं द्वारा निलंबित किये जाने के आदेश को निरस्त कर दिया है।

यह मामला ग्राम सचिव रामयस साकेत की ओर से दायर किया गया था। जिनकी ओर से अधिवक्ता गोपाल सिंह बघेल ने बताया कि जिला पंचायत सीईओ रीवा ने 16 अगस्त 2024 को याचिकाकर्ता को बिना किसी नोटिस के राजनीतिक दवाब व द्वेष भावना के चलते निलंबित कर दिया गया। इतना ही नहीं उसे कोई सुनवाई का अवसर भी नहीं दिया गया। सुनवाई पश्चात् न्यायालय ने सीईओ के निलंबन आदेश को निरस्त कर दिया।

Next Post

अभिनेता गोविंदा ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये

Sat Mar 29 , 2025
उज्जैन। अभिनेता गोविंदा ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुँचे व श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। पुजन राजेश पुजारी, दिनेश पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से एस.एन. सोनी व श्रीमती सिम्मी यादव द्वारा गोविंदा का स्वागत व सत्कार किया […]

You May Like