ननि के 29 पार्षद प्रत्याशियों की बढ़ी मुश्किलें

सिंगरौली : म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिक निगम सिंगरौली के आम निर्वाचन जुलाई 2022 में पार्षद पद के 29 अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखों पर अंतिम निर्णय के लिए सुनवाई की तिथि में संशोधन किया गया है। अपरिहार्य कारणों से कल 16 जुलाई को होने वाली पूर्व निर्धारित सुनवाई को स्थगित करते हुए अब नई तिथि 20 अगस्त 2026 तय की गई है।
यह अंतिम सुनवाई 20 अगस्त को अपरान्ह 4:30 बजे से शाम 6 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय सिंगरौली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। यदि कोई अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित नहीं हो पाता है, तो उसका अधिकृत प्रतिनिधि अपने पूरे मूल अभिलेखों और प्राधिकार-पत्र के साथ वीसी में शामिल हो सकता है। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को अधूरी तैयारी के बजाय पूरे रिकॉर्ड के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

इस सुनवाई के दायरे में नगर पालिक निगम सिंगरौली के विभिन्न वार्डों के कुल 29 अभ्यर्थी शामिल हैं, जिनमें मनोज श्रीवास्तव, सीमा झा, सीतादेवी प्रजापति, प्रियंका शाह, कृष्णा कुशवाहा, प्रेमला शाह, संतोषी देवी, मुन्नीदेवी राममिलन, सुनीता रमेश शाह, रामरती शिवसागर, शीला पाण्डेय, अंकित जायसवाल, फूल कुमारी कोल, अंजली भारती, मीना कुमारी साकेत, प्रमांसु दुबे, सुशील शर्मा, नीरज कुमार सिंह, पंचकन्या सिंह, दीपिका सिंह, रामकुमार शाह, पीएन शाह, वंश गोपाल पटेल, रमाकांत सुशीला शुक्ला, राधा शुक्ला, श्यामवती देवी तथा श्याम सुन्दर विश्वकर्मा अन्य शामिल हैं।

Next Post

IRCTC का नया अवतार: टिकट बुकिंग होगी अब बेहद आसान, नए पोर्टल में मिलेंगे ये 4 बड़े बदलाव

Thu Jul 16 , 2026
नई दिल्ली, भारतीय रेलवे ने अपनी टिकट बुकिंग वेबसाइट IRCTC का नया और आधुनिक बीटा वर्जन लाइव कर दिया है। पिछले 24 वर्षों में यह सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को एक सरल और तेज अनुभव प्रदान करना है। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह नया पोर्टल अभी फीडबैक […]

You May Like