डिप्टी सीएम आवास पर प्रदर्शन के बाद FIR, गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे युवा कांग्रेसी

रीवा, रीवा में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के अमहिया स्थित आवास पर युवा कांग्रेस के उग्र प्रदर्शन के बाद सियासत गरमा गई है। पुलिस द्वारा तोड़फोड़ और बलवा की धाराओं में मामला दर्ज किए जाने पर मंगलवार को युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने अमहिया थाना पहुंचे।

युवा कांग्रेस का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। गौरतलब है कि प्रदर्शन स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्थानीय मुद्दों को लेकर किया गया था। इसके विरोध में सोमवार को सांसद जनार्दन मिश्र के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आईजी कार्यालय पहुंचकर FIR की मांग की थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने 5 नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, तोड़फोड़ और बलवा सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।सांसद जनार्दन मिश्र ने इसे लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा कि प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी की गई, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दूसरी ओर युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में थाने पहुंची और खुद को गिरफ्तारी के लिए पेश किया। कार्यकर्ताओं ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मारपीट करने वालों पर क्रॉस FIR की मांग की।अमहिया थाना प्रभारी मनोज गौतम ने बताया कि सुरक्षा बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी फुटेज व साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

सूने मकान से 3 लाख कैश और लाखों के जेवरात ले गए चोर

Tue Sep 8 , 2026
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत स्टार सिटी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार अपनी बीमार भाभी को देखने सागर गया हुआ था, इसी बीच सूने मकान का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे […]

You May Like

मनोरंजन