जबलपुर: घाना निवासी श्रीमती निशा पासी से अनिल जाटव नामक व्यक्ति ने पर्सनल लोन दिलाने के बहाने उसके दस्तावेज और ओटीपी लेकर धोखाधड़ी की। आरोपी ने उसके नाम पर टीव्ही व एसी फाइनेंस कर बाजार में बेच दिए।
जब बैंक ने ईएमआई की जानकारी दी, तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कई लोगों से इसी तरह ठगी की आशंका है।
