आखिरकार रीवा से हटाई गईं जिला खनिज अधिकारी दीपमाला तिवारी

रीवा, रीवा में लम्बे समय से पदस्थ खनिज संयुक्त संचालक श्रीमती दीपमाला तिवारी (खनिज अधिकारी) को आखिरकार रीवा से हटा कर भोपाल पदस्थ किया गया है. लगातार शिकायत और बढ़ते खनिज अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर हटाने की कार्यवाही की गई. राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टि से संयुक्त संचालक खनिज श्रीमती दीपमाला तिवारी को स्थानान्तरित करते हुए संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है. जबकि रीवा के नये जिला खनिज अधिकारी रवि पटेल होगें. वर्तमान में पन्ना में पदस्थ है जिन्हे रीवा स्थानान्तरित किया गया है.

उल्लेखनीय है कि रीवा में पदस्थापना के दौरान अवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन धड़ल्ले से हुआ और इस पर अंकुश लगाने जिला खनिज अधिकारी दीपमाला तिवारी ने कोई प्रयास नही किये. साथ ही खनिज राजस्व वसूली भी लक्ष्य के अनुरूप नही हुई. लगातार कमिश्नर अवैध उत्खनन और परिवहन पर शिकंजा कसने के साथ कार्यवाही के निर्देश देते रहे. लेकिन जिला खनिज अधिकारी श्रीमती दीप माला अपने तरीके से काम करती रही. इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने भी इनके खिलाफ शिकायत की थी. लम्बे समय से हटाए जाने का कयास चल रहा था आखिरकार रीवा से हटा कर भोपाल पदस्थ किया गया.

Next Post

दमोह पुलिस का पैदल फ्लैग मार्च

Mon Aug 24 , 2026
​ दमोह। ​आगामी 26 अगस्त को मनाए जाने वाले त्योहार ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मद्देनजर जिले में शांति, सौहार्द व सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दमोह पुलिस द्वारा नगर के संवेदनशील व प्रमुख मार्गों पर पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास […]

You May Like