जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान, शिल्पकार असलम ने लिया जिन दर्शन का संकल्प

भोपाल। फाल्गुन मास की अष्टानिका महापर्व के अवसर पर अयोध्या नगर जैन मंदिर में 24 फरवरी से 3 मार्च तक सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। विधान के दौरान उस समय भावुक दृश्य बना जब निर्माणाधीन 41 फीट ऊंचे मानस्तंभ के शिल्पकार मोहम्मद असलम ने प्रभु भक्ति से प्रेरित होकर आजीवन मांसाहार त्याग की पुनः पुष्टि करते हुए प्रतिदिन जिन दर्शन का नियम लिया। उन्होंने विधानाचार्य पंडित कमल जैन हाथीशाह के समक्ष 11 हजार रुपये दान की घोषणा भी की। विद्यासागर सभागार में उपस्थित श्रद्धालुओं ने खड़े होकर करतल ध्वनि से उनका अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि 24 प्रतिमाओं वाला मानस्तंभ शीघ्र पूर्ण होगा, जिन प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा गढ़ाकोटा में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में की गई थी।

 

Next Post

पावर प्लांट की सुरक्षा चाक-चौबंद: बाउंड्री वॉल से हटाई गईं झाड़ियाँ, चोरी की वारदातों पर लगेगा अंकुश

Sat Feb 28 , 2026
सारनी। पावर प्लांट मे चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने के लिए बाउंड्री वल से झड़ियों की सफाई हुई है. सुरक्षा अधिकारी एस के राघव ने बताया कि पावर प्लांट की बाउंड्री के आसपास भारी मात्रा मे झाड़िया उग जाने से चोरी की घटनाओ का अंदेशा बना रहता है. सुरक्षा […]

You May Like

मनोरंजन