निरीक्षण से चंद मिनट पहले नलों में आया पानी, DRM ने पकड़ी शौचालय की बदहाली; अधिकारियों को लगाई फटकार

अशोकनगर: मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश किया, तो वहीं शौचालय की खस्ताहाल हालत पर नाराजगी जताई। वहीं डीआरएम के निरीक्षण की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिफ्ट चालू किये जाने की मांग डीआरएम के समक्ष रखी।
दरअसल मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी द्वारा रानी कमलापति से अशोकनगर स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अशोकनगर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन
योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेशन को यात्री सुविधा कीदृष्टि से और अधिक उन्नत बनाया जाए। साथ ही सुरक्षा से संबंधित इंटरलॉकिंग सिस्टम, पॉइंट्स और क्रॉसिंग्स की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समयबद्धता, गुणवत्ता एवं यात्री हित को सर्वोपरि मानते हुए सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए।
लोगों ने कहा निरीक्षण से पूर्व आया पानीः
डीआरएम के निरीक्षण से पूर्व रेलवे के अधिकारियों द्वारा रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाएं दुरूस्त करने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो
सके और डीआरएम के पहुंचने से चंद मिनट पहले लगे नलों में पानी आता दिखा। तो वहीं डीआरएम द्वारा शौचालय की खस्ताहाल व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके अलावा ब्रिज पर लगी लिप्ट चालू कराने की मांग यात्रियों द्वारा की गई। इस दौरान लोगों ने बताया कल से करीला मेला प्रारंभ हो रहा है, इसके साथ ही आगामी माह में आनंदपुर धाम में मेला आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु अशोकनगर पहुंचते है, जो लिफ्ट बंद होने की बजह से परेशान होते हुए नजर आते है।

Next Post

निवेश की दुनिया में कदम रखने से पहले तैयार करें अपना 'इमरजेंसी फंड', वित्तीय विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, आर्थिक संकट से बचने के लिए सुरक्षा चक्र है अनिवार्य

Sat Mar 7 , 2026
नई दिल्ली | नया वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले बाजार विशेषज्ञ निवेशकों को एक महत्वपूर्ण सलाह दे रहे हैं। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने की होड़ के बीच ‘इमरजेंसी फंड’ बनाना सबसे अनिवार्य कदम है। यह एक ऐसा आरक्षित कोष है, जिसे केवल नौकरी छूटने, अचानक […]

You May Like

मनोरंजन