पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मालवीय के पोते विशाल ने छोड़ी पार्टी

इंदौर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय राधाकिशन मालवीय के पोते विशाल राजेंद्र मालवीय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र भेजकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी।विशाल मालवीय का परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। उनके दादा स्व. राधाकिशन मालवीय ने दिग्विजय सिंह सरकार के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। वहीं उनके पिता राजेंद्र मालवीय कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दो बार सांवेर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।विशाल मालवीय के इस्तीफे को इंदौर और मालवा क्षेत्र की राजनीति में कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

Next Post

नौतपा से पहले ही तपने लगा मप्र, 42 जिलों में लू का असर; नौगांव सबसे गर्म

Sat May 23 , 2026
भोपाल: नौतपा शुरू होने से पहले ही मध्यप्रदेश में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी और गर्म हवाओं की गिरफ्त में आ गए हैं। मौसम विभाग ने आज शनिवार और कल रविवार को 42 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी […]

You May Like