वृद्धा के कान के टप्स छीन ले गया बदमाश

सतना। जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े एक वृद्धा के कान के झुमके छीन लिए जाने की घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधन टिकुरा मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला लीलावती पति मेवालाल गुरुवार को रामघाट की ओर गई थीं. रामघाट पर लीलावती के पास अचानक एक युवक पहुंच गया. युवक ने स्वयं को लीलावती का रिश्तेदार बताया और फिर औपचारिक बातें करने लगा. बातों-बातों में ही युवक ने लीलावती से कहा कि वह उन्हें छोड़ देगा. लीलावती ने पहले तो मना किया लेकिन रिश्तेदार बने युवक का आग्रह देख मान गईं. बताया गया कि युवक उन्हें रामघाट से लेकर मप्र की सीमा ममें इंडियन बैंक संतोष आखाड़ा के निकट पहुंच गया. इसी दौरान सूनसान क्षेत्र देखते हुए युवक अपने वास्तविक रुप में आ गया. युवक ने वृद्धा का मुंह बंद करते हुए जबरदस्ती कान के दोनों टप्स छीन लिए और पलक झपकते ही फरार हो गया. जिसके फौरन बाद ही महिला का शोर सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंच गए. वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा वृद्धा के बयान लेने के बाद आरोपी की तलाश शुरु कर दी.

Next Post

नाती ही निकला दादी का हत्यारा मैहर के धतुई में हुई अंधी हत्या का खुलासा

Fri Feb 6 , 2026
सतना। मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धतुई में 5 दिन पहले हुए वृद्धा की हत्या का खुलासा करते हुए पाुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. हत्यारा कोई नहीं बल्कि मृतका का नाती निकला. जिसने जमीनी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया था. ताला थाना […]

You May Like

मनोरंजन