
नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे शुक्रवार को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेशी के लिए मंदिर मार्ग थाने पहुंचे। पुलिस सूत्रों के अनुसार उनसे 13 अक्टूबर के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान बिना अनुमति प्रवेश और सरकारी काम में बाधा डालने से जुड़े दो मामलों में पूछताछ की गई। रांका और दास गुरुवार को क्राइम ब्रांच के समन पर पेश नहीं हुए थे और जांच में शामिल होने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। दोनों को 21 अक्टूबर को जेल से रिहा किया गया था, आज वे जमानतदारों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए भी अदालत पहुंचे।
