
रतलाम। जीवन वीणा के तारों को हर रोज नई धुन देता पर, मृत्यु महाकाली की लय से कुछ तार चटकते रहते हैं। प्रो. अज़हर हाशमी जी की इन्हीं काव्य पंक्तियों में जीवन का दर्शन और अंतिम सत्य समाहित है और इसी अंतिम सत्य की ओर बढ़ते हुए 10 जून को प्रो. हाशमी जी ने संसार से अंतिम बिदाई ली।
विद्यार्थी परिवार के अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी ने श्रद्धांजलि सभा के प्रारम्भ में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए यह बात कही। विद्यार्थी परिवार द्वारा रविवार को पीएम श्री कला एवं विज्ञान महाविद्यालय,रतलाम में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन को किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने रतलाम भाजपा इकाई की ओर से प्रो. हाशमी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। रतलाम को कर्म भूमि बनाकर उन्होंने रतलाम को धन्य किया। प्रो. मनोहर जैन ने कहा कि प्रो. हाशमीजी का शिष्यत्व प्राप्त कर स्वयं को भाग्यशाली महसूस करता हूं। समाजसेवी प्रदीप जैन ने कहा कि उनका इतना विराट व्यक्तित्व था जिसमें सभी धर्म समाहित थे। वे ज्ञान का भंडार थे। उनके साहित्य , काव्य को जन – जन तक पहुंचाना ही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समाजसेवी सुभाष जैन ने प्रो. हाशमी से जुड़ा प्रसंग सुनाते हुए कहा कि वे न केवल वेद, उपनिषद, कुरान पर साधिकार बोलते थे, बल्कि उनका जैन धर्म पर भी गहन अध्ययन था। जैन समाज में वे जैन धर्म पर व्याख्यान के लिए निरंतर बुलाए जाते थे। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रदीप सिंह राव,प्रो. आरपी पाटीदार, प्रो.बडग़ोत्या ने भी प्रो. हाशमी को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी बात कही।
शिक्षक सांस्कृतिक मंच की और से श्रद्धांजलि दिनेश कुमार शर्मा, कैप्टेन डॉ. एनके शाह, विद्यालय परिवार की डॉ. प्रवीणा दवेसर, पूर्व प्राचार्य डॉ. अनिला कंवर,चिंतक त्रिभुवनेश भारद्वाज आदि ने दी। श्रृद्धांजलि सभा का प्रारम्भ महर्षि संजय दवे ने शांति पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। संचालन श्वेता नागर व आभार तुषार कोठारी ने माना।
इन्होंने दी श्रद्धाजंलि
साहित्यकार आशीष दशोत्तर, इंदु सिन्हा, पाठक मंच की संयोजिका रश्मि पंडित, पत्रकार हेमंत भट्ट, श्याम सुंदर भाटी, राष्ट्रीय राजपूत संगठन नरेंद्रसिंह पंवार, लेखिका वैदेही कोठारी, समाजसेवी नवनीत मेहता, डॉ. हितेश पाठक, अदिति दवेसर, ओम त्रिवेदी, कमलेश पाटीदार, सतीश जोशी, प्रकाश हेमावत, हरिप्रसाद मेहता, गोविंद उपाध्याय, नंदिनी सक्सेना, वृत्तिका त्रिपाठी, प्रारब्ध त्रिपाठी, सुरेखा नागर, शलभ नागर, पायल नागर, आशा शर्मा, अंजना सक्सेना, राजेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजनों ने अपने भाव सुमन एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
