सागर। NH-44 के किनारे अतिक्रमण करने वालों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बांदरी से मालथौन टोल तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसमें हाईवे किनारे सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।
अभियान के दौरान अवैध ढाबों, टपरों और पक्के निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। इसी कार्रवाई के दौरान सौरभ ढाबे को भी हटाया गया।
मालथौन एसडीएम सतीश वर्मा ने बताया कि हाईवे किनारे सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से हाईवे किनारे अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप देखने को मिला।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है।
