छतरपुर।पुलिस द्वारा जिले में सतत रूप से चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत सीलिंग पब्लिक स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में थाना यातायात प्रभारी, निरीक्षक बृहस्पति साकेत ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में छात्रों को बताया गया कि—
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें
गति सीमा का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करें
नाबालिग वाहन न चलाएँ, यह कानूनन अपराध है
सड़क पर सतर्कता और धैर्य दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है
इसके साथ ही साइबर सुरक्षा के तहत छात्रों को इन बातों के प्रति सजग किया गया—
फर्जी लिंक, फिशिंग कॉल, ऑनलाइन ठगी से बचें
किसी भी अज्ञात कॉल या संदेश पर अपनी निजी या बैंक जानकारी साझा न करें
मजबूत पासवर्ड, सुरक्षित लॉगिन और सोशल मीडिया गोपनीयता का पालन करें
किसी भी साइबर अपराध या संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना
www.cybercrime.gov.in
, हेल्पलाइन 1930 या नज़दीकी थाने में दें
निरीक्षक साकेत ने छात्रों से कहा—
“सड़क और साइबर दोनों जीवन के हिस्से हैं, और दोनों में जागरूकता ही सुरक्षा है। पहले खुद नियमों का पालन करें, फिर दूसरों को भी प्रेरित करें।”
