लव जिहाद, लैंड जिहाद व धर्मांतरण को लेकर आक्रोश

इछावर। देशभर में लगातार बढ़ रही लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण के विरोध में गुरुवार को सकल हिन्दू समाज द्वारा धर्म बचाओ समिति की ब्लाक इकाई के नेतृत्व में एक जन आक्रोश रैली निकाली गई.

यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची. जहां एसडीएम स्वाति मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा गया. रैली में लव जिहाद , लैंड जिहाद और धर्मांतरण के आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की. धर्मांतरण के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर सख्त कानून बनाने, शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर संचालित होने वाली ऐसी संस्थाएं जो धर्मांतरण में शामिल हैं उनको बंद करने व विदेशों से फंडिंग होने वाले एनजीओ जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लोगों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें धर्मांतरण के लिए उकसाते हैं. उनके खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद करने की मांग की गई. बजरंग दल जिला अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने कहा कि मिशनरी के लोग स्वास्थ्य और शिक्षा एवं आर्थिक सहायता के नाम पर बहलाकर धर्मांतरण कर रहे हैं. इससे जनजातीय समुदाय की जातियां विलुप्ति की कगार पर पहुंच गई है. इसके अलावा लव जिहाद व लैंड जिहाद की घटनाएं भी लगातार प्रकाश में आ रही है. श्री कुशवाह ने कहा जिहादियों और धर्मांतरण के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, नहीं तो हिन्दू समाज को कठोर कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा.

 

 

Next Post

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के मामले में सर्व समाज ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Fri Oct 10 , 2025
सतना: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा  के ऊपर लगाए गए आरोपों के आधार पर पुुलिस द्वारा की गई एफआईआर को लेकर सर्व समाज ने आपत्ति करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मामला दर्ज होने के बाद अलग थलग पड़े भाजपा पूर्व […]

You May Like