महाकाल के नंदीहॉल में अब सिर्फ मोस्ट वीआईपी को प्रवेश

उज्जैन। महाकाल मंदिर में अब नंदीहॉल में सिर्फ मोस्ट वीआईपी को ही प्रवेश दिया जाएगा। बाकी श्रद्धालु पीछे बेरिकेट्स से ही दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में इन दिनों उमड़ रही अधिक भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यह बड़ा निर्णय लिया है। रविवार से ही इसे लागू कर दिया गया है।

छुट्टियों के चलते इन दिनों मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन को नंदी हॉल में वीआईपी के नाम से आने वाले लोगों का प्रवेश बंद करना पड़ा। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कहा है कि अब सिर्फ मोस्ट वीआईपी को ही नंदी हॉल में दर्शन की अनुमति देंगे। बाकी सभी श्रद्धालु गणेश व कार्तिक मंडप में लाइन से दर्शन करेंगे।

 

सामान्य वालों का यहां से प्रवेश

प्रोटोकॉल से आने वाले शंख द्वार से प्रवेश कर शिखर दर्शन छत, कुंड, गणेश मंडप या नंदीहॉल से दर्शन करेंगे। सामान्य श्रद्धालु महाकाल लोक, मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर, महाकाल टनल-1 से होकर गणेश मंडप पहुंचेंगे। 250 की टिकट वाले गेट नंबर 1 से प्रवेश कर कार्तिक मंडप, गणेश मंडप के बेरिकेड्स से दर्शन करेंगे। गेट नंबर 4 से आने वाले विश्राम धाम, सभा मंडप, गणेश मंडप से दर्शन करेंगे।

Next Post

राजा मेरे लिए भाई नहीं, बेटा था... अब जिंदगी पहले जैसी कभी नहीं रहेगी

Sun Jun 15 , 2025
इंदौर.राजा सिर्फ मेरा छोटा भाई नहीं था, वह मेरे जीवन का वो हिस्सा था, जिसे अब कोई भर नहीं सकता. जिस तरह से उसकी पत्नी सोनम ने उसकी जान ली, वो सोचकर आज भी रूह कांप जाती है. हम सोच रहे थे कि वे हनीमून पर हैं… पर वो तो […]

You May Like