बिट्टन चौराहे का ट्रैफिक सिग्नल बंद होने से वाहन आ रहे आमने-सामने

भोपाल:राजधानी के बिट्टन चौराहे पर इन दिनों ट्रैफिक लाइट व्यवस्था ठप पड़ी है। यह चौराहा, जो कि शहर के कई महत्वपूर्ण मार्गों को आपस में जोड़ता है, सामान्य दिनों के मुकाबले शाम के समय भारी यातायात दबाव झेलता है। यहाँ से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सुचारू यातायात संचालन के लिए यहाँ पर आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश, ये सिग्नल अब शोभा की वस्तु बनकर रह गए हैं।

लाल, पीली और हरी बत्तियाँ अपनी चमक खो बैठी हैं और चौराहे पर केवल वाहनों का शोर और हॉर्न की कर्कश आवाज ही सुनाई देती है। नियमित रूप से इस मार्ग का उपयोग करने वालों का कहना है कि ट्रैफिक सिग्नल पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से खराब हैं।सिग्नल खराब होने का दुष्प्रभाव यातायात नियमों के उल्लंघन के रूप में सामने आ रहा है। हरी बत्ती का इंतजार करने की बजाय, वाहन चालक अपनी मर्जी से चौराहे पर घुस जाते हैं।
इनका कहना है
बीते कुछ दिनों से इस चौराहे पर यातायात कर्मी मौजूद नहीं खड़े हो रहे है, जिसका कारण वीआईपी मूवमेंट है, और ट्रैफिक लाइट के लिए आवेदन स्मार्ट सिटी कंपनी को भेजा जा चूका जिसको जल्द ही ठीक किया जाएगा
अजय बाजपेयी एसीपी, यातायात

Next Post

भारतीय महिला हॉकी टीम पांच मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना

Mon Apr 21 , 2025
बेंगलुरु, 21 अप्रैल (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम 26 अप्रैल से शुरु होने वाली पांच मैचों की आगामी सीरीज के लिए केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रविवार देर रात ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई। भारतीय टीम मैत्री सीरीज की शुरुआत में 26 और 27 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया ए के साथ दो मैच […]

You May Like