देश में विदेशी मुद्रा का भंडार दुनिया भर में चौथे नम्बर पर 658 अरब डालर

नयी दिल्ली 01 अप्रैल (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा को बताया कि देश में विदेशी मुद्रा का भंडार 658 अरब डालर है जो दुनिया भर में चौथा सबसे अधिक है।

श्रीमती सीतारमण ने पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि देश में विदेशी मुद्रा भंडार 658 अरब डालर पहुंच गया है और इससे 11 महीने के आयात का भुगतान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत है और यह मजबूत स्थिति में है। रूपये के मूल्य में हरास पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले इसमें गिरावट दइाई में होती थी वहीं अब यह गिरावट 2.4 प्रतिशत के करीब है।

एक अन्य पूरक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय में कमी नहीं की गयी है। पिछले वित्त वर्ष के बजट में यह 11.11 लाख करोड़ था जबकि वर्ष 2025-26 में यह 11.21 लाख करोड हो गया है।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक अन्य प्रश्न के जवाब में कहा कि यह सही है कि विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से अपना पैसा निकाला है लेकिन पिछले कुछ दिनों में 3.84 अरब रूपया बाजार में वापस भी आया है। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार मजबूत होकर उभरा है। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रालयों की ओर से निवेश और निर्यात बढाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चालू खाते का घाटा कम होकर 33.4 अरब डालर हो गया है और सरकार द्वारा निर्यात को निरंतर बढावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों के लिए एक विशेष खाता खोलने की भी सुविधा दी गयी है।

Next Post

खड़गे की जनगणना शीघ्र करने की मांग

Tue Apr 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 अप्रैल (वार्ता) राज्यसभा में विपक्ष की नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शीघ्र जनगणना करने की मांग करते हुए कहा है कि यह देश की आर्थिक और सामाजिक स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। श्री खडगे ने मंगलवार को सदन में “सभापति की अनुमति से उठाये गये मुद्दे ” […]

You May Like

मनोरंजन