जबलपुर: शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम की टीम ने गुरुवार को संयुक्त कार्रवाई की। संभाग क्रमांक 14 विजय नगर एवं संभाग क्रमांक 6 क्षेत्रीय बस स्टैंड के अंतर्गत आने वाले प्रमुख क्षेत्रों बलदेवबाग, दमोहनाका और चंडाल भाटा में संचालित देशी व अंग्रेजी शराब दुकानों के आस-पास सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान शराब दुकानों के पास भारी मात्रा में कचरा और गंदगी पाए जाने पर नगर निगम ने जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करते हुए 10 हजार रूपये का स्पॉट फाइन किया गया। कार्यवाही के समय सी.एस.आई. संभाग 14 एवं संभाग 06, एस.आई. संभाग 06, वार्ड सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे।
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखें। डस्टबिन का उपयोग करें और शहर को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।
