कलेक्टर-एसपी ने आश्वस्त किया संतों से मारपीट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सिंगोली: कछाला में जैन संतों के साथ हुई मारपीट की घटना पर पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई कर जैन समाज को आश्वस्त किया है कि यह काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और एसपी अंकित जायसवाल सिंगोली पहुंचे और घायल जैन संतों का हालचाल जाना। उन्होंने जैन समुदाय को भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे।जैन समुदाय ने कलेक्टर और एसपी से मांग की है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। घटना के विरोध में सिंगोली शहर आज बंद रहा। जावद विधायक ओम प्रकाश सकलेचा भी मौके पर मौजूद रहे।

Next Post

मप्र भाजपा नेताओं ने किया संविधान की प्रस्तावना का पाठ

Mon Apr 14 , 2025
भोपाल:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को भारत रत्न बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बोर्ड आफिस चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम को संबोधित किया एवं संविधान की […]

You May Like