रूस-अमेरिका संबंध सबसे निचले स्तर पर-पैनकिन

संयुक्त राष्ट्र, 23 अप्रैल (वार्ता) रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर पैनकिन ने कहा कि उनके देश और अमेरिका के बीच संबंध इस समय अपने सबसे निचले स्तर पर हैं।

श्री पैनकिन ने संयुक्त राष्ट्र में पत्रकारों द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंधों के बारे में पूछे जाने पर कहा, “ये (संबंध) सबसे निचले स्तर पर हैं। यह मैं नहीं कह रहा, बल्कि हमारे अधिकारी ऐसा मानते हैं… और यह स्थिति बेहद खराब है।”

उन्होंने कहा कि एंकरेज में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच हुई सीधी बातचीत काफी सार्थक रही। श्री पैनकिन ने कहा, “हमारे राष्ट्रपतियों के बीच हुई सीधी बातचीत काफी सार्थक रही। लेकिन एंकरेज में शायद सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि वहां कोई निश्चितता नहीं है। आप सुबह कुछ और सुनते हैं, शाम को ठीक उसके विपरीत कुछ और, या फिर अगले दिन कोई ऐसा कदम उठाया जाता है जो उन दोनों बातों के बिल्कुल उलट होता है। इसलिए, इस तरह की अत्यधिक अनिश्चितता ही सबसे बड़ी समस्या है।”

गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 अगस्त, 2025 को अलास्का में बातचीत की थी। यह बैठक एंकरेज स्थित एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन सैन्य अड्डे पर हुई थी। इस दौरान दोनों राष्ट्रपतियों ने यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के उपायों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने इस बैठक को सकारात्मक बताया।

श्री पुतिन ने बैठक के बाद कहा कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान संभव है और उन्होंने इस मुद्दे के दीर्घकालिक समाधान में रूस की गहरी रुचि पर जोर दिया।

 

Next Post

Iran Conflict पर व्हाइट हाउस का बड़ा बयान: राष्ट्रपति Trump ही तय करेंगे युद्धविराम की अगली समयसीमा

Thu Apr 23 , 2026
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव लेविट ने स्पष्ट कहा है कि ईरान संघर्ष की समयसीमा सिर्फ राष्ट्रपति Trump तय करेंगे। ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी और भारी आर्थिक दबाव अभी भी लगातार जारी है। मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव और संघर्ष के बीच व्हाइट हाउस ने ईरान को लेकर एक […]

You May Like