रुपए नहीं लौटाने पर की थी आत्महत्या

सीहोर। दोराहा थाने में पदस्थ नगर सैनिक जितेंद्र वर्मा ने एक दिन पहले शनिवार को किराए के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. जितेंद्र ने फांसी लगाने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा था. सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मृतक के ही मित्र जगदीश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आत्महत्या के मामले का खुलासा हो सकता है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर सैनिक जितेंद्र ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार अपने ही मित्र जगदीश को बताया. बताया जाता है कि जगदीश ने फंदा के पास एक जमीन पर प्लाट आरोपी जगदीश को बेचा था. इस प्लाट की कीमत के 3 लाख रुपए जगदीश ने मृतक जितेंद्र को नहीं दिए थे. इतना ही नहीं रजिस्ट्री के बाद प्लाट पर जगदीश ने लोन भी ले लिया था. ऐसे में जब जितेन्द्र जगदीश से अपने रुपए का तकाजा करने लगा तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया. आखिर में जगदीश ने जितेंद्र को रुपए देने के लिए स्पष्ट रूप से मना कर दिया. इसी बात से आहत होकर जितेंद्र ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

 

Next Post

नपा 23 लाख रुपए से संवारेगी तालाब का सौंदर्य

Tue May 12 , 2026
सीहोर। नगर के विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता के साथ सोमवार को वार्ड क्रमांक 21 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 23 लाख रुपये की लागत से होने वाले तालाब सौंदर्यीकरण एवं पुनर्जीवन कार्य का भूमि पूजन नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा किया गया. इस […]

You May Like