कलेक्ट्रेट पर हजारों किसानों ने किया प्रदर्शन, मुआवजा और खाद-बीज की मांग

शिवपुरी: भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में हजारों किसानों ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दो घंटे तक चला। किसानों ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष बृजेश धाकड़ के नेतृत्व में किसानों ने अपनी मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो हजारों किसान भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

किसानों की प्रमुख मांगों में अतिवृष्टि से नष्ट हुई खरीफ फसल का मुआवजा और बीमा राशि शामिल है। कोलारस बाढ़ सर्वे की जांच और पात्र किसानों को राहत की मांग की गई। रबी सीजन के लिए पर्याप्त डीएपी-यूरिया और नगद वितरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग भी रखी गई। प्रदर्शन में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार रघुवंशी, पवन शर्मा, चौधरी भूपेंद्र सिंह गुर्जर समेत संभागीय और जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिले की सभी तहसीलों से किसान इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

Next Post

शिवपुरी में देहदान पर गार्ड ऑफ ऑनर, बेटियों ने मिलकर लिया फैसला, पूरी की मां की इच्छा

Thu Sep 11 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी जिले में पहली बार किसी देहदान करने वाले को राजकीय सम्मान दिया गया. 78 साल की दिवंगत सरोज मदान को श्रद्धांजलि दी गई. दिवंगत सरोज पेशे से शिक्षिका रही थीं. दिवंगत सरोज के पति गुलशन मदान रोडवेज में कार्यरत रहे थे. सरोज के पार्थिव देह को उनकी चारों […]

You May Like